क्या तन मांजता रे एक दिन माटी में मिल जाना | अनिल नागौरी !! चेतावनी भजन | Anil Nagori | Lyrics | NMG STUDIO NOKHA

Lyrics :-


क्या तन माँझता रे,

इक दिन माटी में मिल जाना,

पवन चले उड़ जाना रे बंदे,

समय चूक पछताना,

क्या तन माँझता रे,

इक दिन माटी में मिल जाना,


चार जणा मिल गढ़ी बनाई,

चला काठ की डोली,

चारों तरफ से आग लगा दी

फूँक दिए जस होरी

क्या तन माँझता रे,

इक दिन माटी में मिल जाना,

क्या तन माँझता रे,

इक दिन माटी में मिल जाना,


हाड जलें जस बन के लकड़ियाँ,

केस जले जैसे घाँसा,

कंचन जैसी काया जल गई,

कोइ न आवे पासा,

क्या तन माँझता रे,

इक दिन माटी में मिल जाना,


तीन दिना तक तिरिया रोये,

तेरह दीना तक भाई

जनम जनम तेरी माता रोवे,

करके आस परायी,

क्या तन माँझता रे,

इक दिन माटी में मिल जाना,


माटी ओढ़ना माटी बिछोना,

माटी का सिरहाना,

कहत कबीर सुनले रे बन्दे,

ये जग आना जाना,

क्या तन माँझता रे,

इक दिन माटी में मिल जाना